छत्तीसगढ़

बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) : थाना क्षेत्र  के ग्राम कटिंदा में बीमारी से तंग एक 50 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

Advertisement
Advertisement

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  मनरासो बाई पति विनेश्वर बरगाह उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम कटिन्दा ने  24 जून के दरमियानी रात  घर से कुछ दूरी पर  सरना के समीप स्थित  आम पेड़ के डाल में रस्सी का फंदा बना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement


परिजनों ने रविवार की सुबह घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी  पुलिस मौके पर पहुंच मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।

Advertisement

  पुलिस के बताये मुताबिक  मनरासों बाई लंबे समय से बीमार ग्रस्त थी। फिलहाल  पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच करने जुटी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button