अम्बिकापुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए स्वास्थ्य मंत्री – उपचुनाव का लिया जायजा


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) स्वास्थ्य मंत्री छतीसगढ शासन टी0 एस0 सिंह देव अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुर प्रवास के दौरान 8 जनवरी को लखनपुर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए नगर के वार्ड क्रमांक 14 में होने वाली उपचुनाव के बारे में औपचारिक बातें करते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर किये- उन्होंने कहा नगर के वार्ड क्रमांक 14 में 9 जनवरी को पार्षद पद के लिए होने वाली उपचुनाव में कोई ग़लत काम तो नहीं हो रहा कोई दहशत तो नहीं, चुनाव की तैयारी सही तरीके से चल रहा है या नहीं जायजा लेना जरूरी था ।उपचुनाव के प्रत्याशियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को मेहनत तो करनी होगी। बाईपास सड़क बनने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी0 एस0 सिंह देव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाईपास कहा से बनाना है तय हो गया था ।बजट में आ गया तो काम चालू हो जाएगा। अन्य दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, रणविजय सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, शराफत अली, मुन्ना पांडे रमेश जयसवाल, शैलेंद्र गुप्ता अशोक अग्रवाल शशी पांडेय पार्षद अशफाक खान ,अमित बारी तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button