छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा- जगह जगह- मनाया गया आजादी का जश्न

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर –(सरगुजा)  हर साल तारीख 15 अगस्त को मनाया जाने वाला ऐतिहासिक राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस नगर सहित ब्लाक  क्षेत्र के पंचायतों में उल्लास के साथ मनाई गई । आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर  शासकीय अर्ध शासकीय दफ्तरों के अतिरिक्त जगह जगह आजादी का जश्न देश प्रेम जज्बे के साथ मनाया गया। हर तरफ तिरंगे का जलवा छाया रहा। 

Advertisement

नगर के शासकीय कन्या एवं बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल के अलावा प्रायमरी स्कूलों नीजी शैक्षणिक संस्थानों में ससम्मान तिरंगा फहराया जाकर राष्ट्रगान उपरांत प्रभात फेरी निकाली गई। स्थानीय जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा में विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह ने  ध्वज फहराया कांग्रेसी नरेंद्र पांडेय मुन्ना पांडेय, एल्डरमैन शराफत अली  बैंक कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement


कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में जंप उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष अमीत सिंह देव ने  आईं टी सेल मकसूद  हुसैन रामसुजान, रमजान खान, संस्था के प्रभारी (प्राचार्य )शशीधर पांडेय,आर के विश्वकर्मा व्याख्याता अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के मौजूदगी में ध्वजारोहण किया ।  इसी फेहरिस्त में जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मोनिका सिंह ने बाकायदा उपाध्यक्ष  सिंह देव तथा क्षेत्र के जंप सदस्यों मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदप्रकाश पांडेय , एसडीओ दिलिप मिंज, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज कर्मचारियों के उपस्थिति में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया। इसी कड़ी में नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सावित्री साहू ने नगर उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे सभी वार्ड पार्षद गणमान्य नागरिकों मुख्य नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी के उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता ने झंडा फहराया ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement


भाजपा  कार्यालय में घनश्याम अग्रवाल  ने ध्वजारोहण कर सलामी दी कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसी तरह बस स्टैंड  तथा  नगर पंचायत कार्यालय के समीप संचालित काम्प्लेक्स में व्यवसायीयो  द्वारा सार्वजनिक रूप से ध्वजारोहण किया जाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

Advertisement


इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डा० केरकेट्टा ने झंडा फहराया । राष्ट्रीय प्रोग्राम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पताल के 10  कर्मचारियों को खंड चिकित्साधिकारी डॉ पी० एस० मार्को द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा थाना, तहसील, बीजली आफिस, बैंकों सहित समस्त विभागों में संस्था प्रमुखों ,पंचायतों में सरपंचों द्वारा ध्वजारोहण किया  जाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

कोरोना संक्रमण के संदेह को लेकर शासन प्रशासन द्वारा जारी फरमान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों में पहरा लगा रहा। बौछार पड़ते आसमानी बादलों के  बीच स्वतंत्रता दिवस पूरे उमंग उत्साह के साथ मनाया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button