बिलासपुर

पुलिस मैदान में शान से लहराया तिरंगा, संसदीय सचिव को दी गयी परेड सलामी…

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित स्वाधीनता दिवस के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने राष्ट्र ध्वज फहराकर सलामी दी। परेड ग्राउण्ड में मौजूद पलाटून टुकड़ियों का मुख्य अतिथि रश्मि सिंह ने अवलोकन किया। दर्शन वाहन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, कलेक्टर सौरभ कुमार और परेड प्रभारी नुपूर उपाध्याय उनके साथ थे। इसके बाद मुख्य अतिथि को परेड सलामी दी गई। आजादी दिवस के मौके पर शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े गए। मुख्यमंत्री का प्रदेश के नाम संदेश का वाचन करते हुए संसदीय सचिव ने बताया। राज्य में बंपर धान उत्पादन हो रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने बायो एथेनॉल के उत्पादन की योजना बनाई है। इसके लिए निवेशकों से करार किया गया है।

इसके अलावा विकासखंडों में फूड पार्क बनाने अब तक एक सौ बारह स्थानों पर भूमि का चिन्हांकन किया गया है। स्वावलंबन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति कर रहा है। स्वाधीनता समारोह में आमंत्रित शहीद के परिजनों का रश्मि सिंह ने शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इसके बाद विभिन्न विभागों और स्व-सहायता समूह को उनके उत्कृष्ठ योगदान और कार्यों के लिए मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला। समारोह के कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button