देश

दिल्ली के 12 IAS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, उपराज्यपाल ने दिया आदेश

(शशि कोन्हेर) : दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 12 आइएएस अधिकारियों के तबादले का निर्देश दिया है। सभी का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया है।

Advertisement

उपराज्यपाल ने शुक्रवार शाम को 12 आइएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश तब आया है, जब सीबीआई ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर उपमुख्यमंत्री के घर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है।

Advertisement
Advertisement

ट्रांसफर किए गए अधिकारियों के नाम-

Advertisement

जितेंद्र नरायन
अनिल कुमार सिंह
विवेक पांडेय
शूरबीर सिंह
गरिमा गुप्ता
आशीष माधराव
उदित प्रकाश राय
विजेंद्र सिंह
कृष्ण कुमार
कल्याण सहाय
सोनल स्वरूप
हेमंत कुमार

Advertisement


दिल्ली एलजी और केजरीवाल सरकार नई आबकारी नीति को लेकर आमने-सामने

दिल्ली सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल नई आबकारी नीति को लेकर आमने सामने हैं। कुछ दिनों पहले नई आबकारी नीति में अनियमितताओं को लेकर उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सहित देशभर में कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी।

आबकारी विभाग के नौ अधिकारी निलंबित, दो की सिफारिश

दिल्ली की नई आबकारी नीति को बनाने और उसे लागू करने में नियमों की अनदेखी करने के आरोप से घिरे नौ अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण (आइएएस) और उपायुक्त आनंद तिवारी पर निलंबन की तलवार लटक रही है।

इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय लेगा। इन पर नई आबकारी नीति को बनाने और उसे लागू करने में नियमों की अनदेखी करने का आरोप है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button