बिलासपुर

ट्रेलर ने टाटा मैजिक को मारी ठोकर 2 की मौत 4 घायल…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर के साथ जयेन्द्र गोले) बिलासपुर। बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर रानी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक टाटा मैजिक को ट्रेलर ने ठोकर मार दी। इससे टाटा मैजिक पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घटना आज दोपहर की बताई जाती है।

Advertisement
Advertisement

इस हादसे में मृतक 2 महिलाओं में एक रतनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर की रहने वाली 60 वर्षीय सावित्रीबाई पति रूपराम कलीब और दूसरी महिला सरकंडा बिलासपुर की है। जिसका नाम लक्ष्मी सिंगा पति नरेंद्र सिंह उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सड़क पर जा रही टाटा मैजिक को किसी सवारी ने हाथ दिखाया। इस पर जैसे ही टाटा मैजिक रुकी उसे ट्रेलर ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। घायलों को रतनपुर के सामुदायिक भवन में ही उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button