रायपुर

गोलबाजार के व्यापारी 5 को बनायेंगे मानव श्रृंखला, निगम के प्रस्ताव पर सहमत नहीं

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – नगर निगम रायपुर द्वारा गोलबाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक देने के संबंध में गोलबाजार व्यापारी महासंघ के सभी व्यापारियों ने अपने आंदोलन की अगली कड़ी में 5 मार्च शनिवार को दिन में 12 से 1 बजे तक गोलबाजार के चारों तरफ विशाल मानव श्रृंखला बनाकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शित करेंगे।

Advertisement
Advertisement


चिकनी मंदिर से भानजी भाई तक,यहां से भगत किराना तक,यहां से मुन्नालाल पापालाल तक वहां से चिकनी मंदिर चौक तक मानव श्रृंखला बनायेंगे। इस बीच सारे व्यापारी एक ही नारा लगायेंगे -सारा का सारा है,गोलबाजार हमारा है-। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी व्यापारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Advertisement


व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष धनराज जैन,कार्यकारी अध्यक्ष अजय देवांगन,सचिव परवेज शकीलुद्दीन कोषाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि निगम की ओर से जो व्यापारियों को मालिकाना हक देने का प्रस्ताव दिया गया है उसमें कई विसंगतिया हैं। भूमि की रजिस्ट्री के लिए गोलबाजार की गाइड लाइन दर ही नहीं हैं। निगम पास की प्रमुख सड़कों के हिसाब से दर लगा रही है। जो अंदर के व्यापारियों को भारी पड़ रही है। नगर निगम ने सवा सौ साल पहले के बाजार पर खुद के पैसे से निर्माण कराया है। अब निगम कहता है कि उसे उस निर्माण का शुल्क चाहिए वह भी हर फ्लोर का अलग अलग,विकास शुल्क विकसित व अविकसित क्षेत्र में 23 रुपए से लेकर 76 रुपए तक है जबकि निगम मांग रहा है 1000 रुपए वह भी हर फ्लोर का अर्थात भूतल व तीन फ्लोर दुकान से 4000 रुपए प्रति वर्ग फूट मतलब 8 लाख सिर्फ विकास शुल्क का ही चाहिए। लगभग सभी दुकानों के नाप जोख में गल्तियां हैं। जिसे सुधार करने का दिखावा किया जा रहा है।
व्यापारियों की मांग है कि निर्माण शुल्क हटाकर प्रदेश में प्रचलित विकास शुल्क लेकर और गाइड लाइन का पूर्ण पालन करते हुए सही नाप जोख कर व्यापारियों को मालिकाना हक प्रदान करें। उक्त जानकारी गोल बाजार व्यापारी संघ के मीडिया प्रभारी आर के गुप्ता ने दी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button