छत्तीसगढ़बिलासपुर

आज मानसून के लिए तरस रहे हैं बिलासपुर के लोग…कल को अगर मानसून धमका तो.. बिजली के लिए रोएंगे यही लोग..!

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर:  लगातार एक पखवाड़े से 44 और 45 प्लस गर्मी से परेशान बिलासपुर के लोग हर दिन मानसून को तरस रहे हैं। जरूरी भी है। गांव के लोगों को तो खेती किसानी के लिए मानसून और बादल बरसा का इंतजार है।। लेकिन यहां शहर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों का यह हाल है कि कब बारिश पानी शुरू हो और भीषण गर्मी से राहत मिले।

Advertisement

हालांकि दूबरे बर दू असाढ की तरह मानसून आने के नाम से ही अपना डेरा झंडा संभाले बिजली विभाग के लोग कभी इधर कभी उधर बिजली गुल कर मरम्मत…? का काम कर चुऊ हैं। लगातार 44 और 45 प्लस गर्मी के कारण शहर में चोरी-छिपे और ऐसे ही ऐलानिया लगाए गए “एसी”  भी यह एहसास कराते हुए घुटने टेक चुके हैं कि अब नहीं सकौ ददा..!

Advertisement
Advertisement

भीषण गर्मी ने जब उसकी भी हालत खराब कर रखी है। त़ो कूलर और पंखों की बिसात ही क्या..? वृक्षों के पौधों ने भी मानों कसम खा रखी है कि जब तक मानसून नहीं आएगा और बारिश नहीं होगी। तब तक वो भी  हिलेंगे-डूलेंगे नहीं।   जाहिर है कि ऐसे में शहर के लोग राम राम करते हुए मानसून और बारिश पानी के इंतजार में बेसब्र हो चुके हैं।

Advertisement

लेकिन बिलासपुर की सच्चाई यह है कि यहां के लोगों को मानसून और बारिश पानी का सिलसिला शुरू होने के बाद भी राहत नहीं मिलेगी। आज वो मानसून तथा बारिश की राहत भरी बौछार के लिए तरस रहे हैं।

Advertisement

तो कल को अगर मानसून आ धमका, तो बिलासपुर के यही लोग जो आज बारिश पानी के लिए तरस है वह कल को बिजली आपूर्ति लाइट गोल होने सेठ जी आप अपनी जात पाने के लिए रोते दिखाई देंगे। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी की कल भी यही सच्चाई थी… आज भी है… और आगे भी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button