छत्तीसगढ़

बाघ ने युवक पर किया हमला…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर जोन में बाघ ने एक बैगा आदिवासी पर् हमला करके घायल कर दिया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चीरहट्टा गांव बैगा आदिवासी जेठु बैगा पुटू लेने जंगल गया था। इसी दौरान टाइग्रेस ने उसपर हमला कर दिया। टाइग्रेस के हमले से युवक घायल हो गया है। उसके कुल्हे और बांए हाथ में चोट आई है।

युवक ने पेड़ पर् चढ़कर अपनी जान बचाई। घायल युवक को गौरला पेंड्रा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

ATR के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। घटना स्थल पर से बाघिन और उसके शावक के पगमार्क मिलने की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button