छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी गीत संगीत के जरिए, हर मंच पर सुर्खियां बटोरने वाली, मोनिका खुरसैल का देहावसान, ब्रेन हेमरेज बना कारण

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  छत्तीसगढ़ी गीत संगीत के जरिए हर मंचों में सुर्खियां बटोरने वाली सिंगर मोनिका खुरसैल का आज निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज की वजह से मोनिका की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

Advertisement

आज रायुपर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी पुष्टि पेशे से वकील सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला ने ट्वीट कर दी।

Advertisement
Advertisement

मोनिका खुरसैल का जन्म 1997 में हुआ था। महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कम उम्र में निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि मोनिका खुरसैल ने कई छत्तीसगढ़ी गाने गाए हैं।

Advertisement

रायपुर-बिलासपुर में स्टेज शोज किए हैं। सोशल मीडिया पर कई फेमस छत्तीसगढ़ी एक्टर्स के साथ इनके कोलैब वीडियो हैं।

Advertisement

वहीं तबीयत बिगड़ने के बाद खराब माली हालत से गुजर रहे मोनिका के परिवार को सरकार और सामाजिक संस्थाओं से मदद की आस है। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button