विदेश

एक पुरस्कार के तीन विनर्स…एक व्यक्ति और दो संगठनों को 2022 का Nobel Peace Prize, जानें- कौन हैं विजेता?

(शशि कोन्हेर) :बेलारूस के एलेस बियालियाटस्की, रूस के मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज़ को नोबल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। यह फैसला नॉरवेजियन नोबेल कमेटी की ओर से किया गया, जिसकी जानकारी शुक्रवार (सात अक्टूबर, 2022) को नोबेल प्राइज की ओर से दी गई।

Advertisement


समिति की ओर से बताया गया कि यह शांति पुरस्कार जीतने वाले अपने-अपने मुल्कों में सिविल सोसायटी (नागरिक समाज) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे लंबे समय से सत्ता/शक्ति की आलोचना के अधिकार और नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा को बढ़ावा देते आए हैं। बयान में आगे कहा गया- जंग से जुड़े अपराधों, मानवाधिकार संबंधी शोषण और सत्ता के गलत इस्तेमाल को डॉक्यूमेंट करने में भी अथक प्रयास करते रहे हैं। ये तीनों मिलकर शांति और लोकतंत्र के लिहाज से नागरिक समाज की अहमियत को दर्शाते हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button