बिलासपुर

प्राणघातक हमला कर हत्या करने के एक नाबालिग समेत सात आरोपी सिरगिट्टी पुलिस के हत्थे चढ़े….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना अंतर्गत ग्राम नगपुरा के रहने वाले करण रात्रे और कमलेश रात्रे दशहरा देखकर वापस गांव लौट रहे थे। उसी समय एक नाबालिग समेत सात आरोपियों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया और घसीट कर घर के आंगन में ले गए। इसके बाद दरवाजा बंद कर दोनों भाइयों की हत्या करने की नीयत से रापा, बेंट, डंडा और चाकू से मारपीट कर उन्हें प्राणघातक चोट पहुंचाई। इस मारपीट में बुरी तरह घायल हुए कमलेश रात्रे को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

इस मामले की रिपोर्ट 6 अक्टूबर को मृतक कमलेश रात्रे के भाई करंट रात्रे ने सिरगिट्टी थाना पहुंचकर दर्ज कराई। इस पर सिटी पुलिस के द्वारा नगपुरा निवासी 42 वर्षीय सुरेश डहरिया पिता राजाराम डहरिया, मुंगेली जिले में सरगांव थाना क्षेत्र के विनोद डेहरिया पिता पुनीत राम डहरिया, गंगाप्रसाद डहरिया उर्फ फोकी पिता रोहित राम डहरिया, पुनीत राम डहरिया पिता चैतू डहरिया, अमन डहरिया पिता जमुना डहरिया, रानी डेहरिया पिता सुरेश डेहरिया और एक नाबालिक लड़के को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से रापा का बेंट,, बांस का डंडा और बटन दार चाकू जप्त गया।

Advertisement

आरोपियों के खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट की धारा दर्ज की गई वही इन सभी को अपराध का सबूत पाए जाने पर वीडियो गिरफ्तारी का माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस प्रकरण की जांच और गिरफ्तारी आदि कार्रवाई में थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौरसिया, सहायक उपनिरीक्षक जीवन जायसवाल आरक्षक शशीकांत जायसवाल अशफाक खान जितेंद्र राव अशोक कोर्राम और संजय यादव की अहम भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button