छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बड़े नक्सली हमले में शामिल तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…लाखो रुपये का था इनाम….

Advertisement

दंतेवाड़ा – दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में हुई बड़ी वारदातों में शामिल नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में एसपी के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट गए। समर्पण करने वाले नक्सलियों में पहला आठ लाख का इनामी राजू उर्फ रोशन ताती (दंडकारंय स्पेशल जोनल सीएनेम उप प्रभारी), दूसरा नक्सली जीरा उर्फ सुकलु आलमी है, जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित था।

Advertisement
Advertisement

वह बारसूर एरिया कमेटी सदस्य एरिया कमेटी डिकेएमस अध्यक्ष था। वहीं, तीसरा समर्पण करने वाला नक्सली कुम्मा बारसे (डिकेएमस अध्यक्ष) इस पर एक लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित सीएनेम उप प्राभारी राजू उर्फ रोशन ताती वर्ष 2014 में कसालपाड़ इस नक्सली वारदात में 14 जवान शहीद हुए थे। समर्पित नक्सली इस वारदात में वीडियो ग्राफी का काम कर रहा था।

Advertisement

वह वर्ष 2017 में भी बुरकापाल नक्सली वारदात में शामिल था। इस वारदात में 25 जवान शहीद हुए थे, एक नक्सली मारा गया था। वर्ष 2016 नारायणपुर इरपानार नक्सली वारदात में भी शामिल था। इसमें पांच नक्सली मारे गए थे। दूसरा समर्पित नक्सली बारसूर एरिया कमेटी सदस्य वर्ष 2020 में बेडमा में लूटपाट की घटना सहित वर्ष 2020 में ही हत्या करने की घटना जैसे और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा।

Advertisement

समर्पित जीरा उर्फ सुकलु आलामी, तीसरा समर्पित नक्सली कुम्मा वर्ष 2013 में बचेली गैस गोदाम के पास पुलिस पर हमला करने वर्ष 2014 में नकुलनार बचेली सड़क को काटने, किरंदुल सड़क बाधित करने सहित और कई नक्सली वारदातों में शामिल था। तीन नक्सलियों के समर्पण के दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी विनय कुमार सिंग, एसपी दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल सहित पुलिस सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button