छत्तीसगढ़

अंबिकापुर के पास आ धमका, 24 हाथियों का दल….

अंबिकापुर – शहर सीमा से केवल पाँच किलोमीटर के दायरे में 24 हाथियों का दल मौजूद है। यह दल रात को महंगई में मौजूद थे, क़रीब आठ से दस घंटे में पैंतीस से चालीस किलोमीटर का सफ़र तय कर अंबिकापुर शहर सीमा पर पहुँचने की रफ़्तार से वन अमला भी चकित है।

Advertisement

लगातार घटते जंगल और बढ़ते उद्योगों की रफ़्तार ने हाथियों को शरणार्थी बना दिया है, और धरती का यह सबसे शांत और समझदार जानवर, इंसानों से ही सबक़ सीख आक्रामक भी हो रहा है। सावन वृत्त में औसतन दो सौ से उपर हाथियों की रोज़ाना उपस्थिति होती है। बहरहाल शहर सीमा पर मौजूद गजदल को लालमाटी और दरिमा के परंपरागत रास्ते पर भेजने की क़वायद में वन अमला जुटा हुआ है। इस अमले के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौजूद है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button