रायपुर

तालाब में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बूढ़ातालाब में रविवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों ने जब तालाब के पानी में शव को तैरते देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

फिलहाल नवजात की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है।इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button