बिलासपुर

रतनपुर सीमा पर पहुंचा जंगली हाथी, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर वनमंडल के रतनपुर सीमावर्ती इलाके में एक जंगली हाथी के पहुँचने से हड़कंप मच गया है। हाथी फिलहाल पाली रेंज के पी-101 बीट और बानाबेल सर्किल बॉर्डर क्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग ने सुरक्षा के लिहाज़ से मौके पर टीम रवाना कर दी है।

Advertisement

कटघोरा वनमंडल के पाली रेंज में जहां एक जंगली हाथी इन दिनों सक्रिय है। बताया जा रहा है कि यह हाथी सरगुजा की ओर से चलते हुए अब रतनपुर रेंज की सीमा तक पहुँच गया है। स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की सतर्कता से फिलहाल कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन खतरा बना हुआ है।
हाथी की लोकेशन और मूवमेंट की निगरानी के लिए बिलासपुर के SDO और रतनपुर रेंजर की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में वन अमला लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है।

Advertisement

वन विभाग की मानें तो यह हाथी अकेला है और भोजन-पानी की तलाश में आबादी के नज़दीक आया है। अब उसे जंगल की ओर सुरक्षित वापस भेजने की कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल राहत की बात ये है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन वन विभाग ग्रामीणों से अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और हाथी के करीब न जाएं।

 

 

Related Articles

Back to top button