रायपुर
नशे में धुत कार चालक ने बुलेट सवार परिवार को मारी टक्कर, बच्ची गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित भीड़ ने की चालक की जमकर पिटाई

रायपुर के वीआईपी चौक में बड़ा हादसा हो गया। नशे में धुत कार चालक ने बुलेट सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक नशे में धुत था। उसने बुलेट सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




