देश

टिकट के लिए वहां मचा जमकर बवाल……

(शशि कोन्हेर) : फगवाड़ा (जालंधर) – पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट को लेकर मारामारी बची हुई है। टिकट न मिलने से नााराज नेताओं ने बागी तेवर अपना लिए है और कई जगहों पर तो पार्टी के उम्‍ममीदवारों के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। अब इसमें पंजाब महिला कांग्रेस भी शामिल होती दिख रही है। महिला कांग्रेस की नेताओं ने भी अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्च खोलने का ऐलान कर दिया हैै। पंजाब महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने तो सीधे – सीधे बगावत की धमकी दे डाली है। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस की बची आठ सीटों पर टिकट नहीं दिया गया तो वह इसके खिलाफ संघर्ष करेंगी।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 99 सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा की है और अब आठ सीटों के लिए प्रत्‍ याशियों की घोषणा होनी है। महिलाओं को बहुत कम संंख्‍या में कांग्रेस टिकट देने पर पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बलवीर रानी सोढी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलााहै । वह राज्य में कांग्रेस की ओर से नाममात्र महिलाओं को प्रत्याशी बनाए जाने से खासी गुस्से में नजर हैं।

अर्बन एस्टेट स्थित अपने आवास पर महिला कांग्रेस की बैठक में पहुंचीं अलग-अलग शहरों से कांग्रेस की महिला नेत्रियों को संबोधित करते हुए रानी सोढी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह पंजाब में कांग्रेस का नारा ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ और धी पंजाब अपना हक लैणा जानदी ए..(पंजाब की बेटी अपना हक लेना जानती है। ) सार्थक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दोनों प्रत्याशियों की सूची में महिलायों को कोई तवज्जो नहीं दी गई है। अगर बाकी आठ बची सीटों में महिलाओं को टिकट न दी गई तो अगली संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button