छत्तीसगढ़

पूरी रात शहर में लाइट गोल होने से ब्लैकआउट सा माहौल ..आधी रात के बाद बारिश के साथ गोल हुई बिजली,सुबह तक नहीं लौट पाई…….

Advertisement

(शशि कोंनहेर) : बिलासपुर। शहर में आधी रात के बाद इंसुलेटर फटने से में लाइन भ्रष्ट हो गई इसके बाद ब्लेक आउट सा माहौल हो गया। बिलासपुर के तिलक नगर प्रताप चौक में रात  को भयंकर आवाज के साथ इंसुलेटर फटने के बाद तकरीबन आधे शहर की लाइट गोल हो गई।

Advertisement
Advertisement

जो सुबह 7:00 बजे तक बहाल नहीं हो पाई। बिलासपुर शहर के साथ चारों ओर एक साथ झमाझम हुई बारिश के बाद कई जगह लाइट गोल रही।

Advertisement

बारिश इतनी तेज थी कि बिजली की मरम्मत और देखभाल का काम पूरी तरह नामुमकिन हो गया। विद्युत मंडल  बिजली आपूर्ति व्यवस्था आज सुबह 7:00 बजे तक भी बहाल नहीं हो पाई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button