देश

उपचुनावों से भी भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं, 1 लाख वोटों से आगे हुई डिंपल यादव….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : ,भारतीय जनता पार्टी के लिए देश के कुछ राज्यों में हुए उपचुनावों से भी अच्छी खबर नहीं आ रही है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव एक लाख से भी अधिक मतों से आगे चल रहे हैं और उनकी जीत एक तरह से तय ही दिखाई दे रही है।

Advertisement
Advertisement

डिंपल यादव को 250744 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 145730 वोट मिले हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की रामपुर में हुए उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के हाथों बुरी तरह पराजित होना पड़ रहा है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ में भी भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताओं को पराजित कर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भी 15000 से अधिक वोटों से उप चुनाव की जीत हथिया ली है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button