देश

एक्सीडेंट में घायल महिला सबसे मांगती रही मदद… आखिरकार ये केंद्रीय मंत्री बने मददगार

(शशि कोन्हेर) : केंद्रीय विधि न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की संवेदनशीलता ने दुर्घटना में घायल महिला को समय पर उपचार मिल गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटना में घायल हुई महिला मदद की राह देख रही थी। इसी दौरान वहां से केंद्रीय मंत्री का काफिला निकल रहा था। मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर महिला को अस्पताल भिजवाया।

Advertisement

घटना शुक्रवार की है।केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल औरेया से आगरा आ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्होंने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार महिला घायल हालत में है। उन्होंने अपना काफिला रोक लिया। जानकारी करने पर पता चला कि महिला कानपुर की रहने वाली है। वह करीब आधा घंटे से मदद के लिए वहां से गुजरने वालों की राह देख रही थी। इस दौरान कई वाहन वहां से निकले, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं रुका।

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाया। उसे अस्पताल भिजवाने के बाद उसकी कार को वर्कशाप तक पहुंचाने की कहा। इस दौरान वह करीब आधा घंटे तक वहां रुके रहे। महिला की कुशलता जानने के बाद वह आगरा के लिए रवाना हुए। मंत्री ने इसे अपने फेसबुक एकाउंट पर साझा करते हुए अफसोस भी जाहिर किया कि वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों द्वारा महिला की मदद नहीं की गई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button