देश

सुरेश रैना के पिता, त्रिलोकचंद रैना का देहावसान…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतक लगाने का गौरव प्राप्त करने वाले सुरेश रैना के पिता त्रिलोक चंद रैना का रविवार को निधन हो गया। लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित त्रिलोक चंद रैना की तबीयत दिसंबर से काफी खराब हो गई थी। सुरेश रैना गाजियाबाद में अपने निवासी में ही पिता की सेवा में लगे थे।

Advertisement
Advertisement

बीमार चल रहे कश्मीरी पंडित त्रिलोक चंद रैना ने रविवार को दिन में गाजियाबाद के राजनगर में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर क्रिकेट जगत काफी शोकाकुल है। त्रिलोकचंद रैना भारतीय सेना में आर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत रहे। उनका पैतृक गांव केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के रैनावारी में है। 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद उनके पिता ने गांव छोड़ दिया था। इसके बाद यह लोग गाजियाबाद के मुरादनगर आ गए। उनके दो पुत्र दिनेश तथा सुरेश और दो पुत्रियां हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button