छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोगों का आशियाना उजाडने में लगी है प्रदेश सरकार…साइंस कॉलेज मैदान में प्रगति विहार  का काम भी अधूरा- अमर अग्रवाल

(शशि कोन्हेर) : विकास खोजो अभियान के चतुर्थ दिवस पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता श्री अमर अग्रवाल उत्तर मंडल में वार्ड क्रमांक 53 वीर सावरकर नगर, पश्चिम मंडल में कस्तूरबा नगर  एवं क्रांति कुमारी भारतीय नगर परिक्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता मंडल ,पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोहल्लों एवं गलियों में भ्रमण कर नागरिक जनों की समस्या एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की एवं शिविर आयोजित कर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किये।

श्री अमर अग्रवाल ने सरकंडा इलाके में आयोजित विकास खोजो अभियान में कहा कि हर व्यक्ति जिंदगी में एक बार आशियाना बनाता है।परिवार के  साथ पोषण पालन की क्षमता के साथ अपना घर हो यह हर व्यक्ति का सपना होता है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में आवास योजना के अंतर्गत लोगों की जिंदगी का सपना पूरा किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार यहां के लोगों के सपने को नष्ट करके आशियाना उजाड़ने लगी हुई है।

किसानों की हितैषी बनने वाली सरकार के किसान ही सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहां  कि अरपा पार साइंस कॉलेज के  25 एकड़ मैदान को दिल्ली के प्रगति विहार मैदान की तरह विकसित करने के लिए पीडब्ल्यूडी व नगर निगम को राशि आवंटित किया गया ताकि  शहर के लोगों को सभा सम्मेलन, खेलकूद व सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन, राजनीतिक कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए पूर्ण विकसित सभा स्थल मिल सके।

उक्त परियोजना हेतु भाजपा के शासनकाल में 10.25 करोड़ राशि  स्र्पये स्वीकृति की गई। आज भी उक्त कार्य अधूरा है, इसके उल्ट साइंस कॉलेज के नाम को आत्मानंद कॉलेज  के नाम से बीच सत्र में शुरू करने से हिंदी माध्यम के छात्रों को आंदोलन करना पड़ा, माननीय न्यायालय की शरण लेने के पश्चात ही विद्यार्थियों को राहत मिल सकी ।


आज अभियान के चतुर्थ दिवस में विभिन्न क्षेत्रों में जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ,दीपक सिंह ठाकुर सहित महेश चंद्रिकापुरे जुगल अग्रवाल,राजेश पांडे मनीष अग्रवाल ,अमित तिवारी ,अजित सिंह भोगल,अमित चतुर्वेदी, चंदु मिश्रा, विजय ताम्रकार, डीके साहू, सतीश गुप्ता, राजेश दुसेजा,मनोज मिश्रा, बबलू सोनी,महर्षि बाजपेयी ,मनहरण श्रीवास,लक्ष्मीनारायण कश्यप  सुकांत वर्मा शैलेंद्र यादव विजय यादव पार्षद और रमेश सी होते नितिन पटेल महेंद्र वर्मा धन सिंह सोलंकी अनुज टंडन शत्रुघ्न जेसवानी वैभव गुप्ता, मनीष चौहान, तुषार यादव पंकज जयसवाल, आनंद कश्यप, संजीव निर्मलकर ,बल्लू सारथी ,संजय पांडे, संजय अग्रवाल प्रतिभा ,मिश्रा श्रद्धा, तिवारी प्रभा दुबेज ममता चतुर्वेदी, अनीता दुबे, प्रेमलता यादव ,पिंकी नागबानी, श्वेता पांडे, माया पमनानीज मधुबाला टंडन, रोहित मिश्रा रमेश जायसवाल मन्नू यादव बुंदेल सिंह ध्रुव मनहरण लाल वर्मा राकेश श्रीवास्तव दर्शन यादव  रमेश शुक्ला, पिंटू मिश्रा, पदमन पटेल,राजू साहू, प्यारेलाल नेताम, अशोक सराफ,प्रवीण ताम्रकार,सम्राट वर्मा, अभिषेक ठाकुर, सिद्धू सेवते, जित्तू धीवर,विश्वजीत ताम्रकार, अंचल दुबे, अभिषेक तिवारी, अनीश तिवारी, संस्कार सोनी, रवि सिंह, विवेक शास्त्री, अनमोल तिवारी, तुषार साव, यश कश्यप आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वार्ड वासी शामिल हुए शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button