अम्बिकापुर

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी…. हादसे में 15 से अधिक लोग घायल

अम्बिकापुर – अम्बिकापुर में दर्दनाक हादसा हो गया, एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए है। यात्री बस बतौली से अम्बिकापुर जा रही थी। उसी दौरान ग्राम पंचायत कंठी के मेन सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई।

राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 108 से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दरिमा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button