छत्तीसगढ़बिलासपुर

निस्तारी रास्ते मे डाल दिया मिट्टी, अब रास्ते को कब्जा करने का फिराक

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : जोन क्रमांक 1 सकरी के वार्ड क्रमांक 3 साईं नगर में इन दिनों निजी रास्ते को ही कुछ लोगों द्वारा बंद किया जा रहा है। जिसका विरोध आसपास के रहवासी कर रहे हैं,जो मुख्य रास्ता था उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती कब्जा करने के उद्देश्य से मिट्टी डालकर पाट दिया गया है। दरअसल आकांक्षा पैलेस के सामने 15 वर्ष पूर्व प्लाटिंग किया गया था,जिसमें सभी कॉलोनी वासियों को 25 से 30 फीट का निस्तारण रास्ता काट कर दिया गया था।

Advertisement

अब इस कॉलोनी में लगभग 200 से ज्यादा परिवार निवासरत है। लेकिन विगत दिनों से शादी पैलेस के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रास्ते मे 5 से 6 हाईवा मिट्टी डाल दिया गया है जिसके चलते यह रास्ता पूरी तरह बंद ही गया है। यहां के रहवासियों ने रास्ते को खोलने की मांग कलेक्टर  नगर निगम आयुक्त, जोन कमिश्नर से की है लेकिन कॉलोनी वासियों की मांग अब तक नहीं सुनी गई है।

Advertisement
Advertisement

अज्ञात व्यक्ति के हौसले इतने बुलंद है की कॉलोनी में ही आकर लोगों से बदतमीजी से भी बात करते है और यहां के निवासी धमकी भी देते है जिसकी जानकारी कॉलोनी वासियों ने दी है। अब देखना यह होगा कि यह सड़क का विवाद कब खत्म होगा और रास्ता बंद करने वालो खिलाफ निगम कब और किस प्रकार की कार्यवाही करता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button