बिलासपुर

महामाया चौक से तुर्काडीह तक दूधिया रोशनी से जगमगाएगी सडक…1 करोड़ 90 लाख की लागत से एलईडी लाइट लगाने के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। मेट्रोसिटी की तर्ज पर शहर के चौक-चौराहे अब दुधिया रोशनी से जगमग होंगे। आने वाले दिनों में शहर के प्रमुख चौक-चौराहें एलईडी लाइट जगमग होगा। महामाया चौक से लेकर सरकंडा मुख्य मार्ग में तुरकाडीह पुल तक एक करोड़ 9० लाख की लागत से एलईडी लाइट लगने बात सरकंडा मुख्य मार्ग रोशन होगा। महापौर रामशरण यादव ने सरकंडा मुख्य मार्ग महामाया चौक में एलईडी लाइट लगाने के लिए भूमि पूजन किया। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम में जुड़े गांवों के विकास के लिए हाल ही में राशि जारी की है। इसी के तहत पहले तिफरा और अब महामाया चौक से तुर्काडीह पुल तक काम शुरू कराया गया है। अब शहर में एलईडी लाइट लगने से सरकंडा मार्ग और रोशन हो जाएगा। दुर्घटना की आशंका भी कम रहेगी। महानगर के रूप में हमारा शहर धीरे-धीरे तब्दील हो रहा है। नगर पालिक निगम क्षेत्र में पहले भी शहर के मुख्य मार्ग में एलईडी लाइट लगाई गई है। नए जुड़े वार्डो में विकास को प्राथमिकता दे रहे है। इसके साथ ही शहर के अन्य मार्गों में भी एलईडी लाइट लगाया जाएगा। इस अवसर पर सभापति शेख नजीरुद्दीन ,सुनीता गोयल, अजय यादव, लाला यादव, मनीष गढ़ेवाल, श्याम साहू, पुष्पा तिवारी, भरत कश्यप, श्याम लाल चंदानी, संतोष दुबे, श्याम साहू ,त्रिलोक श्रीवास के अलावा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

2 करोड़ 99 लाख की लागत से तिफरा में का शुरू

Advertisement

तिफरा में ओवरब्रिज से लेकर के रायपुर की तरफ 1० किलोमीटर तक डिवाइडर के दोनों किनारे 2 करोड़ 99 लाख रूपय की लागत से एलईडी लाइट लगाया जा रहा है। इसके लिए काम भी शुरु हो गया है। अब नेशनल हाईवे से गुजरने वालों को रात में होने वाले हादसों में भी कमी आएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button