छत्तीसगढ़

प्रदेश के सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्षों ने, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष और मंत्रियों के साथ धान खरीदी के पहले, धान खरीदी के इंतजामों पर चर्चा की

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्षों और अपैक्स बैंक के अध्यक्ष की आज एक अक्टूबर को रायपुर में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ बैठक हुई। बैठक में अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,दुर्ग सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, रायपुर सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा और सरगुजा सहकारी बैंक के अध्यक्ष राम देव राम और एमडी श्री कांडे शामिल हुए। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने से पहले हुई इस बैठक मे धान खरीदी को लेकर चर्चा हुई। चर्चा में एकमतेन यह तय किया गया कि धान खरीदी के दौरान कृषकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्हें समय मे बोरा उपलब्ध हो। किसानों का धान समय से सहकारी समितियों तक पहुंच सके। और समय में धान की तौल हो, ताकि किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। चर्चा में कहा गया कि समितियों से धान का उठाव मार्कफेड द्वारा संग्रहण केंद्र के लिए शीघ्र किया जाये। जिससे वजन में अंतर कम से कम हो।चर्चा में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मुख्यमंत्री श्रीभूपेश बघेल ने पूर्व में खरीदी केंद्र और संग्रहण केंद्रों में शेड बनाने के आदेश दिए थे। जिससे असमय होने वाली वर्षा से धान को बचाया जा सके। बैठक में मुख्यमंत्री के इस आदेश के परिपालन में शेड का निर्माण में तेजी लाया जाने सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button