देश

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त, भारत में ऐसा दिखा अद्भुत नजारा…..

Advertisement

दिल्ली : शरद पूर्णिमा के मौके पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शनिवार 28 अक्टूबर की  रात 11 बजकर 31 मिनट पर आंशिक रूप से शुरू हुआ था. यह ग्रहण पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक था, जिसे खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहा गया.

Advertisement
Advertisement

भारत में लोग ग्रहण को रात एक बजकर 05 मिनट के बाद ही देख पाए. इस ग्रहण का सूतक काल शाम 4 बजकर 05 मिनट से शुरू हो गया था.

Advertisement

चंद्र ग्रहण के दौरान कई चीजों पर पाबंदियां लगाई जाती हैं. दरअसल चंद्र ग्रहण को अशुभ काल माना जाता है. इसलिए ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक और ग्रहण के दौरान कई चीजों पर पाबंदी होती है.

Advertisement

ग्रहण का काल ऐसा होता है कि मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ भी मना की जाती है. हालांकि, अगर कोई पाठ-पूजा करना चाहता है तो ग्रहण के दौरान किसी भी भगवान की मूर्ति को न छूने की सलाह दी जाती है. ग्रहण काल में देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप जरूर कर सकते हैं.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button