छत्तीसगढ़बिलासपुर

पौधारोपण के लिए ब्रम्हाकुमारी का अभियान “कल्पतरुह”

(शशि कोन्हेर) :  बिलासपुर:  वृक्ष ही है जो हर तरह से परोपकारी है दाता है। संतों का तप, पंचायत, शिक्षा, दीक्षा आदि वृक्ष की छाया तले ही होता आया है। वृक्ष की अध्यात्मिक शक्ति में मानव के मन का भी श्रेष्ठ विकास हो सकता है। इसलिए ब्रह्माकुमारीज के द्वारा कल्पतरूह अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

उक्त जानकारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की टेलीफोन एक्सचेंज रोड, बिलासपुर स्थित स्थानीय शाखा राजयोग भवन की संचालिका बी के स्वाति दीदी ने दी। दीदी ने आगे बताया कि ब्रह्माकुमारीज के द्वारा एक विशेष अनोखा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका नाम है *कल्पतरुह।*
यह अभियान किसी भी वृक्षारोपण के अभियान से अलग है क्योकि इसमें केवल वृक्षारोपण ही नहीं बल्कि मानव के अंदर के संस्कारों को भी आरोपित करने का लक्ष्य है।

Advertisement
Advertisement


*एक व्यक्ति एक पौधा* इस लक्ष्य के साथ 5 जून 2022 को हम 50वें विश्व पर्यावरण दिवस के दिन इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी का 25 अगस्त को स्मृति दिवस है। 5 जून से 25 अगस्त तक 75 दिनों में हम 40 लाख से अधिक पौधे लगाएंगे। ब्रह्माकुमारीज़ के 5000 सेंटर्स, अनेकों पाठशाला है। इसमें 75 व्यक्ति 75 वृक्ष की कलम लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

Advertisement


इस अभियान के अंतर्गत बिलासपुर क्षेत्र में भी राजयोग भवन के द्वारा शहर के अनेक क्षेत्रों के साथ-साथ कोनी, गतोरी, मोहतराई, मदनपुर, रानीगांव, रतनपुर, लखराम, सीपत, गुड़ी, खमरिया आदि एरिया में भी अनेक वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा।
25 अगस्त 2022 राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि दी जी के पुण्य तिथि पर तक चलने वाले इस अभियान के लिए एक मोबाइल ऐप भी बनाया गया है। जिसमें लगाए गए पौधे का पंजीकरण कर, लगाए गए पौधे का मूल्यांकन भी कर सकते हैं।

Advertisement

साथ ही प्रतिदिन इस एप के द्वारा मूल्य आधारित गुण भी प्राप्त कर सकेंगे। जब भी हम कोई पौधा लगाते हैं तो केवल वसुंधरा को ही हरा-भरा नहीं करते, अपितु हर जीव को जीने की ऊर्जा प्रदान करते हैं। तो आइए हम सभी मिलकर वृक्षारोपण के साथ-साथ मूल्यों का भी रोपण करें और अपने कदम स्वर्णिम संसार की ओर बढ़ाएं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button