बिलासपुर

प्रदेश की कांग्रेस सरकार से ठगा सा महसूस कर रही है छत्तीसगढ़ की जनता : डॉ. रमन सिंह

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में ढाई साल में जो राजनीतिक कल्चर डेवेलोप हुआ है वो छत्तीसगढ़ के विपरीत है।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए ये बात कही।उन्होंने कहा कि यहां की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।जनता के मन मे आक्रोश है।डेवलपमेंट के काम ठप्प हो गए है।यहां अधिकारियों की पोस्टिंग की बोली लगती है।इसके लिए पूरी तरह से भूपेश बघेल जिम्मेदार है।यही भूपेश बघेल जब विपक्ष में थे तब केंद्र और राज्य सरकार को चिट्ठी लिखकर 1 नवम्बर से धान खरीदी की मांग करते थे मगर अब जब वे खुद मुख्यमंत्री है तो किसानों का धान बर्बाद करने पर तुले हुए है। यहां ढाई साल की राजनीति का द्वंद चल रहा है।जिसके कारण प्रशासन पंगु हो गया है। उद्योगों के लिए छत्तीसगढ़ में कोल की कमी नही है खुद केन्द्रीय कोयला मंत्री ने ये बात निरीक्षण के बाद कहि है। डॉ रमन ने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि महंगाई के लिए बैरल और डॉलर जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री की दावेदारी को लेकर उन्हीने कहाकि बीजेपी में विधायक दल इसका निर्णय करता है।पहले से कोई घोषणा करने की अभी भी ज़रूरत नही है।भूपेश बघेल के एक बयान पर उन्होंने कहाकि जब मैं बड़े पद में था तब भूपेश राजनीति की abcd सीख रहे थे उनसे मेरी पहचान नही है।अभी तो वे अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए है।उत्तरप्रदेश में बघेल 50 लाख की घोषणा करते है मगर छत्तीसगढ़ के बस्तर में उनसे रुपए नही निकल रहे।प्रदेश में रेत माफ़ित हावी है।बदहाल छत्तीसगढ़ में भूपेश अपना 2 साल का कार्यकाल बचाने में लगे हुए है। उन्होंने कहाकि अभी भाजपा संगठन में कोई फेरबदल नही होना है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button