छत्तीसगढ़

नेताओं की दूरभी संधि के कारण देश का विभाजन हुआ-शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गोवर्धन पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने आज बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज मैदान में एक विशाल धर्म सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी हिंदू धर्मावलंबियों से हिंदू धर्म के प्रति आस्थावान और समर्पित रहने का आग्रह किया।

Advertisement
Advertisement

हमारे देश की राजनीति पर प्रहार करते हुए  शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि देश के नेताओं की दुरभी संधि के कारण देश का विभाजन हुआ है। 100 वर्षों में बर्मा बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान ये सब भारत से पृथक किए गए हैं।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्रियों ने भी कई बार देश को विखंडित ही किया है। शंकराचार्य ने कहा कि प्रजातंत्र के नाम पर उन्माद तंत्र का परिचय राजनेताओं ने दिया है। उन्होंने कहा..सत्ता की लोलुपता से विमुक्त होना राजनीतिक दलों के लिए एक अबूझ पहेली सी बन गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button