बिलासपुर

रेलवे मंत्रालय की एकमात्र पत्रिका, भारतीय रेल में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को मिला स्थान….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – रेल मंत्रालय की एकमात्र पत्रिका इंडियन रेलवे का हिंदी भाषा में प्रकाशन होता है। इस मासिक पत्रिका को भारतीय रेल के नाम से प्रकाशित किया जाता है। खास बात यह है कि नवम्बर माह के पत्रिका में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में लेख प्रकाशित किया गया है।

Advertisement

रेलवे की इस मासिक मैगजीन में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई है। पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 100 से अधिक छोटे बड़े स्थानों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। उनमे से कुछ पर्यटन स्थल के बारे में  लोगो को अधिक जानकारी नही है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थ साकेत रंजन ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में लेख लिखा,जिसे रेलवे के मासिक पत्रिका में जगह दी गई है। बता दे कि सीपीआरओ साकेत रंजन भरतीय रेल यातायात सेवा सिविल बेच में 2012 में आए,वह मूलतः बिहार के जिला लखीसराय में सूरजगढ़ के निवासी है,जो एमए हिंदी साहित्य और एमए पर्यावरण विज्ञान की शिक्षा ग्रहण किये हैं। जब से वे छत्तीसगढ़ में पदस्थ हुए है तब से वे यहां के पर्यटन स्थलों का जायजा लेकर लोगो को यहाँ के बारे में बता रहे है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र के बारे में लोगो को ज्यादा जानकारी नही है, जिसके बाद ही उन्होंने यहां के बारे में लिखना शुरू किया और अब उनके इस लेख को रेल मंत्रालय की एकमात्र पत्रिका भारतीय रेल में प्रकाशन किया गया है।

Advertisement

इस मासिक पत्रिका को भारतीय रेल और इंडियन रेल के नाम से प्रकाशित किया जाता है। भारतीय रेल के नवम्बर माह के 70 से 74 पेज में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल का लेख प्रकाशित किया गया है।

Advertisement
बाईट – साकेत रंजन, सीपीआरओ बिलासपुर जोन

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button