छत्तीसगढ़

खत्म हुई बैठक, नही निकला कोई हल… टीएस सिंहदेव अब भी अपनी बात पर कायम…

Advertisement

रायपुर – विधानसभा की कार्रवाई स्थगित होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बुलावे पर दोबारा विधानसभा पहुंचे और अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में उनकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बृहस्पत सिंह विवाद पर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव संतुष्ट नहीं है। सिंहदेव ने बैठक के बाद कहा कि सीएम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से उनकी चर्चा हुई है। विवाद के निपटारे पर सिर्फ इतना ही कहा कि यह भविष्य के गर्भ में है और वे अपने स्टैण्ड पर कायम हैं। 
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ करीब 100 मिनट की लंबी चर्चा के बाद भी स्वस्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। करीब 1.45 घंटे चली बैठक के बाद सिंहदेव जब सीएम के चैंबर से बाहर निकले। तो उनके चेहरे के हावभाव उनकी नाराजगी को बताने के लिए काफी थे। बैठक से बाद चैंबर से निकले ही मीडिया ने उनसे पहला सवाल पूछा कि क्या चर्चा हुई है। जवाब में चलते-चलते सिंहदेव ने बस इतना ही कहा कि वो तो मुख्यमंत्री जी बतायेंगे।

Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि क्या अब ये माना जाये कि विवाद सुलझ गया है। जवाब में सिंहदेव ने बस इतना ही कहा कि ये तो भविष्य के गर्भ में है। सिंहदेव से जब ये पूछा गया कि क्या अब कल सदन में हिस्सा लेंगे तो जवाब में सिंहदेव ने कहा कि मैंने अपनी बातें कह दी है। मैं अपनी बातों पर अभी भी कायम हूं।

Advertisement

संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मंत्री सिंहदेव को गलतफहमी हुई है। सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सिंहदेव नाराज नहीं है। कुछ इसी तरह का दावा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी किया। इससे पहले मंत्री चौबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बृहस्पत सिंह के एफआईआर में इसका न ही कोई जिक्र है और न ही पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री की शिकायत की है। सीएम के सामने किसी ने भी उनकी शिकायत नहीं की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button