बिलासपुर
निगम कार्यालय में महापौर ने किया ध्वजारोहण…..
(आशीष मौर्य) : नगर निगम के विकास भवन पर महापौर रामशरण यादव ने तिरंगा फहराया।महापौर, निगम आयुक्त सहित सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने जन गण मन गया। सभापति शेख नजीरुद्दीन, पार्षद सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
स्वतंत्रता दिवस पर निगम के टाउन हॉल में भी ध्वजारोहण किया गया, महापौर रामशरण यादव ने तिरंगा झंडा फहराया, निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियो ने राष्ट्रगान गया।
Advertisement