राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  31 मई का राशिफ़ल

मेष राशि- डिस्टरबेंस बना रहेगा, शत्रुओं का उत्पात अभी बना रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति अभी अच्छी नहीं है लेकिन प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। लाभ की तरफ है। व्यापार आपका सही चल रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

Advertisement

वृषभ राशि– क्रोध में आकर या भावुकता में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी आपका अच्छा है। संतान पक्ष में ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि– गृहकलह मन को परेशान करेगी लेकिन भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

Advertisement

कर्क राशि– व्यापारिक सफलता मिलने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन किसी तीसरे के प्रवेश से दिक्कत आ सकती है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि– धनार्जन संभव है लेकिन निवेश करने से बचें। कुटुंबों में वृद्धि संभव है लेकिन जुबान ज्यादा चलाने से आपस में कोलाहल मच सकता है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि– आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है लेकिन रक्त संक्रमित न हो इस बात का ध्यान रखें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक सफलता मिलता हुआ दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अति उत्तम। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि– व्यापारिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगी। राजनैतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि– लाभप्रद रहेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान की स्थिति और बेहतर हो गई। व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि– अभी परिस्थितियां बहुत अच्छी साथ नहीं देगी। मन व्याकुल रहेगा। शारीरिक परेशानी रहेगी। चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button