राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 05 जनवरी का का राशिफ़ल……

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा। निवेश करने से बचें। अपनों से तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार आपका लगभग अच्छा चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- ऊर्जा का संचार होगा। सेहत में सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- ऊर्जा का स्तर घटेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा सहयोग से लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। लग्नेश वक्री हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक रूप से अच्छा समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- जोखिम से बाहर आ चुके हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है, लेकिन लिक्विड फंड की थोड़ी कमी महसूस करेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छी स्थिति में दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। आनंदमय जीवन गुजारेंगे। प्रेम-संतान में ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। संतान पक्ष में ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button