राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 25 दिसंबर का का राशिफ़ल……

मेष – स्वास्थ्य मध्यम, सीने में तकलीफ हो सकती है। रीढ़ की हड्डी में परेशानी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजी- रोजगार में कुछ नुकसान हो सकता है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ –  शारीरिक जोखिम से उभर चुके हैं, लेकिन मान- सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

मिथुन – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे से चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति पहले से बेहतर है और व्यापार भी अच्छा चल रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क – जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं का स्वास्थ्य भी प्रभावित होते हुए दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार आपका लगभग ठीक चल रहा है। शनि देव को प्रणाम करें, नीली वस्तु का दान करें।

सिंह – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन पैरों में चोट चपेट लग सकती है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। टेक्निकल छात्रों (इंजीनियर इत्यादि) के लिए ये शुभ समय है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला -घरेलू सुख बाधित होगा। खरीदारी में दिक्कतें आएंगी।  मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके सीने में विकार है। प्रेम संतान की स्थिति  लगभग ठीक है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक- स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है, लेकिन नए व्यापार की शुरुआत नहीं करें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

धनु –  निवेश अभी नहीं करना चाहिए। रुपये- पैसे जो अभी आ रहे हैं उसे संचित करें। कुटूंब से उलझे ना। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। हरी वस्तु का दान  करें।

मकर- ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। कभी मन प्रफुल्लित होगा तो कभी नकारात्मक होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान मध्यम। व्यापार भी लगभग मध्यम चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। दवा दारू में खर्चें होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

मीन – आय के नए मार्ग प्रस्शत होंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें। शिवजी का जलअभिषेक करें। शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button