राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 26 अगस्त का राशिफल

मेष:  जोखिम से उबर चुके हैं धीरे-धीरे अच्छा समय शुरू होगा। स्वास्थ्य अभी भी मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट-चपेट लग सकती है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। बाकि स्वास्थ्य मध्यम, संतान मध्यम। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक चलेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क: परिस्थितियां थोड़ी सी अनबन वाली रहेंगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह: भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। स्वास्थ्य नरमगरम। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार  ठीक-ठाक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या: घरेलू सुख बाधित रहेगा। हालांकि भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीकठाक। व व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापारिक संतुलन बना रहेगा। ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश से अभी बचें। स्वास्थ्य ठीकठाक। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: स्वास्थ्य की स्थिति में पहले से सुधार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा सा मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ: आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: स्वास्थ्य में पहले से थोड़ा सुधार। व्यापारिक लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button