राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 06 दिसम्बर का राशिफल…

मेष राशि: मन की परेशानी, जो उलझन थी, वह थोड़ी-सी कमी आएगी। शत्रुओं पर दबदबा कायम करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति फिर भी थोड़ा ठीक है। व्यापार भी सही चलेगा। सूर्य को जल दें।

Advertisement

वृषभ राशि: मन से परेशान रहेंगे। नकारात्मक भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि: घरेलू सुख बाधित होगा। घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। उग्रता पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप की स्थिति खराब हो सकती है। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी लगभग ठीक है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि: नाक-कान और गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है व्यापारिक दृष्टिकोण से स्ट्रगल के साथ आप आगे बढ़ेंगे। बजरंगबली को प्राणाम करते रहें।

Advertisement

सिंह राशि: मुख रोग के विकार हो सकते हैं। कुटुम्बों में अनबन की स्थिति, धन हानि की स्थिति, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य ज्यादा प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला राशि:  खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि की परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक कहा जाएगा। व्यापार भी सही रहेगा। बस खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि: धन का आवक अचानक बढ़ सकता है और अचानक घट सकता है। मतलब एक जो थोड़ी-सी बैलेंस बननी चाहिए, वह नहीं दिख रही है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। 

धनु राशि: व्यापारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति रहेगी। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा-सा ऊपर-नीचे लगा रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्यम समय कहा जाएगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति में कोई रिस्क मत लीजिएगा। हरी वस्तु का दान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button