राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 24 अगस्त का राशिफ़ल……

मेष –
आज व्यापार का विस्तार होने की संभावना है। संतान की पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। प्रेम जीवन वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों पर नजर रखें। आज नए व्यापारिक काम पूरे हो सकते हैं।

वृषभ –
आज व्यवसाय में लाभ हो सकता है। आज पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप घर में कोई मांगलिक कार्य आयोजित करने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशियां आएंगी। आज छात्र अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं।


मिथुन –
आज बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर बन रहे हैं। आज आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। राजनीतिक संबंधों से आज आपको फायदा हो सकता है। किसी काम में जल्दबाजी करनी पड़ सकती है। किसी के साथ व्यर्थ के विवाद की भी संभावना है। आज निजी जीवन की समस्याएं हल होंगी और आप चिंता मुक्त महसूस करेंगे।

कर्क –
आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। आज सही और गलत का निर्णय लेने में आप असहज महसूस होगा। आज आप महिलाओं और बच्चों दोनों की खुशी दे सकते हैं। कोर्ट-ऑफिस के मामलों में कुछ जरूरी कामों में देरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि, आपको फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।

सिंह –
आज काम और व्यापार में सफलता मिल सकती है। आपकी योजना और सकारात्मक सोच आपको और आपके परिवार को एक नई दिशा के लिए तैयार करेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आय के नए स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के लिए आज आप कोई छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

कन्या –
आज परिवार के सदस्यों के बीच वाद-विवाद होने की संभावना है। आज घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घरेलू उलझनों के कारण दिन भर आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जो छात्र सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अपने जीवन में एक नया मुकाम स्थापित करेंगे।

तुला –
आज घर के किसी बुजुर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। किसी काम को लेकर निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन महंगा रहेगा। लेकिन कोई दिक्कत नहीं होगी। आप अपने भाई-बहनों से प्यार करेंगे और उनके लिए कुछ खास करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ शाम का समय अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक –
आज नौकरीपेशा जातकों को ज्यादा काम मिलने में कुछ समय परेशानी होगी। कोई लाभकारी सलाह मिलने से दिन खुशी से बीतेगा। आज आपको किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। व्यापार भागीदारों पर नज़र रखें। धार्मिक और आध्यात्मिक काम में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर का कोई सदस्य किसी मनोकामना को पूरी कर सकता है, जिसे पूरा करने में खर्च करना पड़ेगा।

धनु –
आज प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी विवाद में पड़ जाते हैं, तो कठोर टिप्पणियों से बचें। आपकी व्यस्त दिनचर्या के कारण आपका साथी आप पर शक कर सकता है। सेहत के लिहाज से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रगति मिल सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बच्चों को बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और समस्या का समाधान होगा।

मकर –
आज आपके काम की प्रगति होगी। आज अध्यात्म के रास्ते पर आप जा सकते है। अजनबियों से नुकसान हो सकता है। युवाओं को कोई शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में आपके लिए अनुकूल माहौल रहेगा और आपका साथ देंगे। यदि पैतृक संपत्ति में कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान हो सकता है।

कुंभ –
आज आपको कोई ऐसी बात पता चल सकती है जिससे आपको फायदा होगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और आपके दिन को यादगार बना देगा। दांपत्य जीवन में आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आय में वृद्धि हो सकती है। आज बाहर का खाना खाने से बचें। आज आप वाहन खरीद सकते हैं।

मीन
आज व्यापार और दैनिक कार्यों में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेगा। आपका गुस्सा आपके माता-पिता के लिए उलझन का कारण बनेगा। आपको उनकी सलाह मानने की जरूरत है। प्रेम के दृष्टिकोण से ग्रह कमजोर रहेंगे लेकिन वैवाहिक जीवन में आज बहुत अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आज भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्य को पूरा करने में सक्षम होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button