राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  21 अप्रैल का राशिफ़ल

मेष राशि- अत्यंत खराब समय। बहुत बचकर पार करें समय। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। काली वस्तु का दान करें। सूर्य को जल देते रहें।

Advertisement

वृषभ राशि- पार्टनरशिप में दिक्कत आ सकती है। कुछ अज्ञात भय। कुछ लोगों से आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य फिर भी ठीक है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा इत्यादि का भय है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु पास रखना व लाला वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप मध्यम गति से आगे बढ़ेंगे। आय के मार्ग का ध्यान रखें कि गलत मार्ग से पैसे न आएं। वरना आगे दिक्कत हो सकती है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

कर्क राशि- व्यवासायिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी में कुछ खराब स्थिति बन सकती है। राजनैतिक अस्थिरता है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम लेकिन स्वास्थ्य और सरकारी तंत्र से बचकर रहें। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि- अपमानित होने का भय है। बहुत बचकर पार करिएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- अत्यंत खराब समय। चोट-चपेट लग सकती है। दुर्घटना का योग बन रहा है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार आपका सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में स्थिति अच्छी नहीं है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात बहुत अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार, मध्यम दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करें और लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य रुकावट के साथ चलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अभी ठीक-ठाक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली वस्तु का दान करें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम में तूतू-मैंमैं। विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति। अवसाद की स्थिति। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में कोई विशेष कहासुनी हुई तो टूट सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में तूतू-मैंमैं बहुत बढ़ सकता है। घरेलू हिंसा तक हो सकती है। प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम दिख रहा है। फिर भी व्यापार मध्यम गति आगे चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- बहुत पराक्रमी बने रहेंगे। आवश्यकता से अधिक पराक्रम भी अच्छा नहीं होगा। इस बात पर तालमेल बनाकर चलें। नाक-कान व गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार भी मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- धन हानि के संकेत हैं। कुटुंबों से न उलझें। कही निवेश न करें। जुआ, सट्टा-लॉटरी से बहुत बचें। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत खराब है। बचकर पार करें। शिवजी का जलाभिषेक करें शुभ हो सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button