राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 30 नवम्बर का राशिफल…

मेष राशि- स्थिति ठीक है। पराक्रम रंग ला रहा है।  व्यावासायिक स्थिति सुदृढ़ होती जा रही है। तृतीय भाव का चंद्रमा यानी मिथुन राशि का चंद्रमा आपको खूब फल दे रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है और स्वास्थ्य करीब- करीब ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

Advertisement

वृषभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा। थोड़ा जुबान अनियंत्रित हो सकती है। ज्यादा बोलने से बचना चाहिए आपको। निवेश करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश कर रहे हैं। कालीजी को प्रणाम करते रहें। 

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। बड़े अच्छे निर्णय ले रहे हैं आजकल आप। प्रेम का समावेश आपके अंदर हो रहा है। पढ़ने- लिखने में समय बड़ा अच्छा चलेगा। प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- घरेलू सुख बढ़- चढ़कर बनेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। थोड़ा मन चिंतित रहेगा खर्च की अधिकता को लेकर। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। 

Advertisement

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। संतान पक्ष थोड़ा मजबूत नहीं दिख रहा है और प्रेम में स्थिति भी डामाडोल है। बाकी स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। स्वास्थ्य भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी हो रही है। आजकल शुभ बोलेंगे। अटरेक्ट करेंगे अपनी जुबान से। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें। 

तुला राशि- बहुत दिनों बाद फिर कामदेव के प्रतिक बने हुए हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। एक ओज आप में आ गया है। बड़े डिमांडिंग व्यक्ति हो जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। जोखिम कोई नहीं है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- शुभ कार्यों में खर्च अधिक हो जाएगा। इससे कर्ज की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। क्रोध पर काबू रखें। मध्यम समय कहा जाएगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आय में अच्छी- खासी सुदृढ़ स्थिति हो रही है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नौकरी- चाकरी की स्थिति अच्छी हो रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति अब जाकर सुदृढ़ हुई है। भाग्य साथ देगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुगों का आर्शावाद मिलेगा। अच्छा समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें। 

कुंभ राशि- भावनात्मक संबंधों में तू-तू, मैं- मैं संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं से बचें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। बस भावुक न बनें। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- यूरिन से संबंधित परेशानी हो सकती है। बचकर पार करें। विपरित लिंगी संबंधों में उंगली उठ सकती है आप के ऊपर। बाकी भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button