राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 07 अगस्त का राशिफल

मेष 
नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक उलझन बनी रहेगी। प्रेम संतान और व्यापार मध्यम रहेंगे। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ 
अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। सिर-दर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम संतान ठीक रहेगा। वहीं, व्यापार भी लगभग ठीक ही रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन
मन अप्रत्यशित घटनाओं को सोच कर परेशान रहेगा। आय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा साथ ही व्यापार भी मध्यम रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करें।

कर्क
व्यवसायिक उथल-पुथल मचा रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। राजनीतिक गलियारों में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम संतान ठीक और स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। अपने पास लाल वस्तु रखें और काली वस्तु का दान करें।

सिंह
मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में कष्ट संभव दिख रहा है। प्रेम संतान और स्वास्थ्य मध्यम रहेंगे। व्यापार भी मध्यम रहेगा। पीली वस्तु को अपने पास रखें और काली वस्तु का दान करें।

कन्या
परिस्थितियां प्रतिकूल है। चोट-चपेट भी लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान मध्यम रहेंगे। व्यापार भी मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें साथ ही बजरंगबली को प्रणाम करें।

तुला
अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी-चाकरी की स्थिति में थोड़ी नकारात्मकता बनी रहेगी। प्रेम संतान, व्यापार और स्वास्थ्य मध्यम रहेंगे। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। वहीं, आप परेशान तो होंगे लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम संतान मध्यम दिख रहे हैं। काली वस्तु का दान करें।

धनु
बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। क्रोध में या भावुक होकर निर्णय लेने पर निश्चित ही आपका नुकसान होगा। व्यापार और प्रेम संतान मध्यम रहेंगे। खासकर मानसिक संतुलन अच्छा नहीं रहेगा। अपने पास पीली वस्तु रखें।

मकर
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर की चीजें बाहर जा सकती हैं ध्यान रखिए। स्वास्थ्य, प्रेम संतान और व्यापार मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ
किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। कर्मक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भाई-बहन और मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक रहेगा और व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन
अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। पूंजी का निवेश बिलकुल न करें। धन हानि होने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम संतान और व्यापार मध्यम दिख रहे हैं। सफेद वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button