रायपुर

बसंत पंचमी की खुशियां मातम में बदलीं, मेले में युवक की चाकू मारकर हत्या

रायपुर जिले के तिल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरसुदा गांव में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित मंडई मेले के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने अजय यादव पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 संदेही लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement

वारदात के बाद मेले में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके से निकलते नजर आए। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button