रायपुर

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी और फिरौती की मांग, रायपुर से युवक ने किया फोन, महाराष्ट्र पुलिस जुटी जांच में

Advertisement

Advertisement

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी के साथ फिरौती की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि यह धमकीभरा फोन रायपुर से किया गया है। फोन करने वाले की पहचान फैजान खान के रूप में हुई है, जो रायपुर का निवासी बताया जा रहा है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है। पुलिस फैजान खान की तलाश में जुटी हुई है, क्योंकि उसी के मोबाइल नंबर से शाहरुख खान को धमकी दी गई थी। महाराष्ट्र पुलिस रायपुर पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की तहकीकात कर रही है और फैजान खान को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button