रायपुर

बस्तर दौरे पर निकले मुख्यमंत्री, हाफ बिजली बिल योजना में यूनिट बढ़ाने पर दिया ये बयान…!

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर और कोंडागांव दौरे पर रवाना हुए। लेकिन रवाना होने से पहले उन्होंने हाफ बिजली बिल योजना पर बड़ा बयान दिया है, जो प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए अहम माना जा रहा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री से जब हाफ बिजली बिल योजना में 100 से 200 यूनिट बढ़ाने के प्रस्ताव पर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा – हमने पहले भी कहा है, इस पर इंतजार करना ही ठीक रहेगा। 

Advertisement

इसके बाद मुख्यमंत्री बस्तर के सरकारी हाई स्कूल के 100 साल पूरे होने के शताब्दी समारोह में शामिल होने रवाना हुए। वहीं कोंडागांव में गाड़ा समाज के वार्षिक सम्मेलन में भी वे हिस्सा लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button