रायपुर
जिम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका….

रायपुर में बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेलीबांधा तालाब के सामने स्थित Gold’s Gym में सुबह भीषण आग लग गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब जिम से धुंआ उठते देखा, तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
घटना के वक्त जिम में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से जिम के अंदरूनी हिस्से में भारी नुकसान की आशंका है। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, और इसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।




