रायपुर
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को रायपुर राजभवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

रायपुर – उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका भी उपस्थित रहे।
राजभवन परिसर में सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने उप राष्ट्रपति को सलामी दी। राज्यपाल रमेन डेका ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका अभिनंदन किया।
उप राष्ट्रपति के सम्मान में दी गई इस औपचारिक सलामी में पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारी शामिल थे। गौरतलब है कि उप राष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन अपने छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।




