देश

दिल्ली में सरेआम पुलिस के जवान को पीटती रही युवती.. लोग तमाशबीन बने वीडियो शूट करते रहे

(शशि कोन्हेर) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस के जवान के साथ सरेआम मारपीट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस के जवान की सरेआम पिटाई कर दी।

Advertisement

युवती ने सड़क पर खुलेआम दबंगई दिखाते हुए अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई की। इस पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी के साथ यह घटना तब हुई जब वह देवली रोड पर ट्रैफिक खुलवाने के लिए पहुंचा था। मामले में युवती ने पुलिस के जवान पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

वहीं, वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि युवती न केवल पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी करती दिखाई दे रही है, बल्कि उसे पीट भी रही है। इसमें युवती के मित्र भी उसका साथ देते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

युवती द्वारा हंगामा करने के दौरान ट्रैफिक सहकर्मियों ने मामला संभाला। मालूम हो कि मामला बुधवार सुबह करीब 10 बजे का है। दरअसल, पुलिसकर्मी ने देवली मोड़ पर जब गलत दिशा से आ रही स्कूटी सवार लड़की को रोका तो वह भड़क गई और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

पीटती रही युवती, तमाशा देखते रहे लोग

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। लेकिन इस भीड़ में से पुलिसकर्मी की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। सभी लोग तमाशबीन बने रहे। लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी जरूर उसकी मदद करते नजर आए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button