देश

सरकार के प्रस्ताव को मान गए किसान..! केस वापसी पर फंसा है पेंच.. कल खत्म हो सकता है किसान आंदोलन..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों की वापसी के बावजूद किसानों के धरना प्रदर्शन खत्म करने को लेकर नया मोड़ आ गया है। जहां एक केंद्र सरकार ने आंदोलन खत्म करने पर मांगें मानने का आश्वासन दिया है तो किसान संगठनों का कहना है कि पहले सरकार हमारी सभी बातें मानें। इस पर मामला अटक गया है। बहरहाल दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर बुधवार दोपहर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शुरू हुई, फिर उसे दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित किया गया। इसके बाद फिर शाम को बैठक शुरू हुई।संयुक्त मोर्चा की बुधवार की बैठक में आंदोलन समाप्त करने पर निर्णय नहीं हुआ। कल फिर मोर्चा की बैठक होगी। किसान मोर्चा से जुड़े युद्धवीर सिंह ने कहा, अभी जो संशोधित ड्राफ्ट हमारे सामने आया है, उस पर सहमति बन गई है। कल अधिकारिक तौर पर लिखित में ड्राफ्ट आने पर मोर्चा की बैठक फिर होगी और उसमें कोई निर्णय लिया जाएगा। आंदोलन खत्म करने अथवा आंदोलन की दिशा के साथ आंदोलन का स्वरूप तय करने पर भी चर्चा की जानी थी।

Advertisement
Advertisement

जानकारी सामने आ रही है कि संयुक्त किसान मोर्चा की 5 सदस्यीय समिति ने बुधवार सुबह 10 बजे नई दिल्ली में एक बैठक हुई। कुंडली बार्डर पर दोपहर दो बजे संयुक्त किसान मोर्चा के सभी नेताओं की होगी अहम बैठक, बैठक से पूर्व मोर्चा की पांच सदस्यीय कमेटी से सरकार के प्रतिनिधियों की हो सकती है मुलाकात, आंदोलन समाप्त करने में केस वापसी पर फंसा है पेंच, अन्य मांगों पर लगभग बन चुकी है सहमति
इससे पहले किसान संगठनों को पत्र लिखकर केंद्र सरकार ने पुन: घर लौटने की अपील की और विस्तार से बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चर्चा के लिए प्रस्तावित समिति में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के सदस्य भी होंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button